उत्तराखंड में बड़ा हादसा : खाई में गिरी बस, 46 लोगों की मौत

Bus Khai Me Giri
Bus Khai Me Giri

उत्तराखंड में एक बस हादसा हो गया है| राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित धूमाकोट के करीब आज सुबह करीब 8:45 बजे एक बस के खाई में गिरने से 46 लोगों की मौत हो गई है| बताया जा रहा है की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई| मौके पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौजूद है एवं राहत का कार्य जारी है|

दुर्घटना में हुई मौत की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी जगतराम जोशी ने की है| उन्होंने बताया की 44 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई थी और 2 घायल यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है| सूचना है कि यह बस क्वीनस गांव से रामनगर जा रही थी और बीच रस्ते में ही यह हादसा हो गया| पुलिस ने घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया| वहीँ मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है| सभी मृतक स्‍थानीय बताए जा रहे हैं।

Bus Khai Me Giri पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बस दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए गहरा दुख जताया है| मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं| स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं| वहीँ उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल ने भी बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है|

जरा इसे भी पढ़ें :