Home bollywood सलमान ने भावुक होते हुए बताया अपने पहले प्यार के नाकाम होने...

सलमान ने भावुक होते हुए बताया अपने पहले प्यार के नाकाम होने का राज

Salman khan

मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का ‘शुमार भारत के सबसे चाहे जाने वाले अभिनेताओं में होता है वह मानवीय होने के साथ-साथ रोमेंटिक व्यक्तित्व के मालिक भी हैं लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सलमान ने आज तक अकेले और तन्हा हैं। एक वेबसाइट को दिए गए साक्षात्कार के दौरान सलमान अपनी पहले प्रेम के बारे में बताते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपने अतीत के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि मुझे पहली बार प्रेम केवल 16 साल की उम्र में हुआ था लेकिन मैं इसे कभी अपने दिल का हाल बता नहीं सका, मैं डरता था कहीं वह मेरे प्यार के बारे में जान कर मना न कर दे ।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए सल्लू मियां किसी बात से हैं खौफजदा

उन्होंने लड़की का नाम जाहिर न करते हुए कहा कि वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी लेकिन मुझे दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं समझती थी लेकिन जब भी वह किसी और लड़के साथ बात या मुलाकात करती तो मेरा दिल टूट जाता था वह आज तक नहीं जान सकी कि उसे मैं कितना प्यार करता था। उन्होंने उदास स्वर में कहा कि उस लड़की को पता था कि उसे पसंद करता हूँ इसके बावजूद उसने मुझे नजर अंदाज कर दिया उस बात ने मुझे तोड़कर रख दिया।
उन्होंने अतीत को याद करते हुए कहा कि वे अधिक सुंदर नहीं थी लेकिन इसमें कुछ था जो इसे आकर्षक बनाता था उसके पास एक कुत्ता था जो काफी गुसैल था, एक बार उसने मुझे काटा तो उसे मारने लगा, जिस पर लड़की उल्टा मुझे ही चिल्लाई जिसके बाद मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया और इस तरह हमारे बीच सब कुछ खत्म हो गया। लड़की को छोड़े 35 साल हो गए हैं और इस घटना के बाद मैंने उसे कभी नहीं देखा लेकिन मुझे विश्वास है कि वे अभी भी बहुत सुखद जीवन गुजार रही होगी।
जरा इसे भी पढ़ें : Oh No ! सलमान खान ने की ‘8 वर्षीय बच्चे’ की नकल

सलमान खान ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि वह प्यार पाने में नाकाम रहे हैं उनके प्यार भरी जिंदगी शुरुआत से ही अस्थिरता का शिकार रहा है। गौरतलब है कि सलमान की जिंदगी में कई लड़कियां आईं जिनमें ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, जरीन खान, लवली वेनतर आदि शामिल हैं लेकिन आज तक कोई भी उनके जीवन साथी नहीं बन सकी।
जरा इसे भी पढ़ें : कैटरीना ने छोड़ी बाहुबली के साथ और पकड़ ली इस अभिनेता का हाथ