Home Uttarakhand Dehradun भाजपा ने थराली विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया

भाजपा ने थराली विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया

BJP
भाजपा ने थराली विधानसभा सीट पर Munni Devi को प्रत्याशी घोषित किया

देहरादून। थराली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय मगनलाल शाह की पत्नी एवं जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष मुन्नी देवी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को बतौर प्रत्याशी उनके नाम का ऐलान किया। Munni Devi 10 मई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू समेत अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी।

Munni Devi
मुन्नी देवी।

भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन के कारण रिक्त हुई थराली सीट के उपचुनाव की जंग के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने स्व.शाह की पत्नी मुन्नी देवी के नाम पर मुहर लगाई है। हालांकि, पार्टी की ओर से तीन लोगों के नाम भेजे गए थे, लेकिन माना जा रहा था कि टिकट मुन्नी देवी को ही मिलना तय है। इसके संकेत तभी मिल गए थे, जब 10 मई को नामांकन के अंतिम दिन थराली में उनकी जनसभा के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी।

पार्टी ने Munni Devi पर ही भरोसा जताया

इसकी भनक लगते ही हाल में पार्टी का दामन थामने वाले गुड्डू लाल शाह ने बागी तेवर भी अपनाए, मगर पार्टी ने मुन्नी देवी पर ही भरोसा जताया है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा थराली उपचुनाव के लिए मुन्नी देवी को भाजपा उम्मीदवार बनाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी भारी मतों से जीत तय है।




दावा किया कि क्षेत्रीय जनता भाजपा के साथ खड़ी है। वहीं, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि मुन्नी देवी 10 मई को नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री संगठन संजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, काबीना मंत्री सतपाल महाराज व डॉ.हरक सिंह रावत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।

जरा इसे भी पढ़ें :