Home Uttarakhand Dehradun नेहा-अभिषेक बने मिस व मिस्टर इंडिया

नेहा-अभिषेक बने मिस व मिस्टर इंडिया

Mr. and Miss India
मिस्टर एवं मिस इंडिया फेस ऑफ बॉलीवुड के विजेता।
नेहा-अभिषेक बने Mr. and Miss India

देहरादून। जेस्ट इवेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिस्टर एंड मिस इंडिया ( Mr. and Miss India ) फेस ऑफ बॉलीवुड का खिताब मिस नेहा राज और मिस्टर अभिषेक चौधरी ने जीता। शुक्रवार देर रात निर्णायक मंडल ने मिस्टर और मिस इंडिया फेस ऑफ बॉलीवुड के नाम की घोषणा की।

मिस इंडिया फेस ऑफ बॉलीवुड की फस्र्ट रनर अप संयुक्ता और सेकंड रनर अप संध्या बौंठियाल रहीं और मिस्टर इंडिया फेस के फस्र्ट रनर अप विशाल निगम और सेकंड रनर अप नीरज रहे। सुभाष नगर स्थित एक फार्म हाउस में मिस्टर व मिस इंडिया फेस ऑफ बॉलीवुड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 30 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर अपना जलवा बिखेरा।

प्रतिभागियों के रैंप पर आते ही दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। प्रतिभागियों ने कई राज्यों की वेशभूषा में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों में प्रणव बब्बर, रागनी गुप्ता, राज चावला, विशाल चैधरी, विनय चांदना शामिल रहे। इस अवसर पर फरमान खान, प्रशस्त उपाध्याय, सोहेल खान, शरीफ इरफान, टिवंकल अरोड़ा, मयंक मलिक, सिपरा तन्नु, दानिश आदि मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़ें :