Home Front Page 96 साल में लिया स्कूल में दाखिला

96 साल में लिया स्कूल में दाखिला

Guadalupe Palacios
Guadalupe Palacios ने 96 साल में लिया स्कूल में दाखिला

यह बात सही कही गयी है कि पढ़ने लिखने की कोई उम्र नहीं होती है, बस जरूरत होती है जज्बे की। यही जज्बा दिखाया है मेक्सिको की 96 वर्षीय ग्वाडालूपे  ने। उम्र के इस पड़ाव पर जब अक्सर लोग जीने की चाह छोड़ देते हैं, Guadalupe Palacios अपना सपना पूरा कर रही हैं।

उन्होंने हाल ही में हाई स्कूल में एडमिशन लिया है। सोमवार को उनका स्कूल में पहला दिन था। उनका सपना है कि अपने सौवें जन्मदिन तक वह हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करें। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। वह अपनी कक्षा की सबसे उत्साहित विद्यार्थी हैं। वह डांसक्लास भी जाती हैं। अपने युवा दिनों में वह कभी पढ़ नहीं पाई।

वह इसके लिए जागरूक नही थी लेकिन जब वह 92 वर्ष की हुई, तब उन्हें एहसास हुआ कि पढ़ाई बहुत जरूरी है। उसके बाद उन्होंने वयस्क  शिक्षार्थियों से पढ़ाई शुरू की। वह हंसते हुए कहती है कि अब वह अपने बॉयफ्रेंड को खत भी लिख सकती हैं। यह भले ही एक मजाक लगे लेकिन यह उनकी ख़ुशी जाहिर करने वाली बात है।





पढ़ लिखकर वह एक दिन शिक्षिका बनना चाहती हैं। वह यह साबित करना चाहती हैं कि पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। वह आने वाले समय में उन लोगो के लिए एक आदर्श बन जयेंगी जो बड़ी उम्र की शर्म के मारे पढने से हिचकते हैं।

जरा इसे भी पढ़ें :