शादी मातम में तबदील, दूल्हे के पिता की मौत

Car accident at bageshwar
प्रतीकात्मक
Car accident at bageshwar

देहरादून। Car accident at bageshwar बागेश्वर में कांडा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दूल्हे के पिता की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह बागेश्वर जिला मुख्यालय से एक बरात की कार यूके 02 5754 वापस घर को जा रही थी। कलना बैंड के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में दूल्हे के पिता विनोद की मौत हो गई।

घटना की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। बरात शुक्रवार की रात गोखुरी गांव से जिला मुख्यालय बागेश्वर आई थी। बारात शनिवार सुबह 6 बजे विदा हुई। सुबह साढे़ आठ बजे कलना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी। जिससे विनोद पंत पुत्र गोविंद बललभ पंत उम्र 58 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा की मृत्यु हो गयी है।

मोनिका पंत पत्नी अखिलेश पंत उम्र 25 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा को गंभीर घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं प्रेम प्रकाश जोशी पुत्र डीएन जोशी उम्र 50 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा, हेमा जोशी पत्नी रमेश जोशी उम्र 55 वर्ष निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर और विवान पंत पुत्र अखिलेश पंत उम्र 3 माह घायल हैं। जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

जरा इसे भी पढ़ें