रेप के आरोप में भोजपुरी अभिनेता गिरफ्तार

manoj pandey

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता मनोज आर पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महिने 15 अगस्‍त को एक अभिनेत्री ने अभिनेता मनोज पांडेय पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर रेप का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडिता एवं मनोज पांडेय लिव-इन में रह रहे थे। पीडिता ने मनोज के खिलाफ 15 सितंबर को मुंबई के चारकोप थाने में केस दर्ज कराया था। सब इंस्पेक्टर वर्षा जाधव के अनुसार पीडिता ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 395/17, 376, 317, 406, 506(2) के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया था। पीडिता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में मनोज ने जबरन मेरा गर्भपात भी कराया था।

वह शादी का झांसा देकर वर्ष 2012 से मेरे साथ लिव इन मे रह रहा था। वर्ष 2011 में मेरी एक एलबम की शूटिंग चल रही थी। उसी दौरान हम दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्‍त बनें और दोनों की दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। मनोज पीडिता के घर आता-जाता था। उनके परिवार के लोग भी जानते थे कि दोनों एक साथ रहते हैं। जब पीडिता प्रेग्‍नेंट हो गई तो मुंबई के ही एक अस्‍पताल में जबरदस्‍ती पीड़िता का गर्भपात करा दिया गया। बताया जा रहा था कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से फरार था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। जिसके बाद पुलिस लगातार अभिनेता की तलाश कर रही थी।

सुत्रो के अनुसार पीडिता वर्ष 2012 से मनोज पांडेय के साथ रह रही थी। जब पीडिता ने मनोज पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने धोखा दे दिया। दोनों ही यूपी के रहने वाले हैं। पीड़िता भोजपुरी सिंगर हैं और कई एल्‍बमों में काम कर चुकी हैं। वहीं मनोज भोजपुरी फिल्‍म ‘सौगंध गंगा मईया के’, ‘कईसन पियवा के चरितर बा’, ‘लहरिया लूट ए राजा जी’, और ‘लाल चुनरिया वाली’ सहित कई फिल्‍मों में काम कर चुका हैं।

पीडिता ने बताया कि इसके बाद मनोज ने फोन पर बताया कि उसने वर्षा नाम की लड़की से शादी कर ली है। इतना ही नहीं मनोज ने उस लड़की की बात पीड़िता से भी करवाई। फोन पर उस लड़की ने पीड़िता से कहा कि मनोज से दूर रहने में ही तुम्‍हारी भलाई है।