Youth Congress strong protest at ED office
देहरादून। Youth Congress strong protest at ED office नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्ज शीट दाखिल किए जाने और संपत्तियों को जप्त करने की कार्यवाही के विरोध में सोमवार को राजधानी दून में यूथ कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। गुस्साए यूथ कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय के बाहर धरना दिया तो पुलिस ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
राजधानी देहरादून में आज बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जमा हुए तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ईडी कार्यालय जुलूस निकाल कर कूच किया। यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह सब कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना के चलते की जा रही है जब प्रदर्शनकारी ईडी कार्यालय पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
जिस पर गुस्साए यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे और उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा, पूर्व विधायक राजकुमार सहित कई कांग्रेसी नेता और यूथ कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जरा इसे भी पढ़े
सोनिया व राहुल के खिलाफ ईडी की चार्जशीट से कांग्रेसियों में उबाल
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट : दिनेश अग्रवाल
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका