Home national भारत-पाक सीमा पर तैनात जवान ने खुद को गोली मारी

भारत-पाक सीमा पर तैनात जवान ने खुद को गोली मारी

जैसलमेर । जैसलमेर जिले में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लोंगेवाला पोस्ट के पास बीओपी 642 सीमा चौकी जोगिंदर पर तैनात बीएसएफ के जवान ने शुक्रवार रात सर्विस रिल्वावर से खुद को गोली मार ली। गोली मारने का कारण पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है।
घटना के जानकारी मिलते ही बीएसएफ डीआईजी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। भारत- पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे जैसलमेर जिले की लोंगेवाला पोस्ट के पास बीओपी 642 सीमा चौकी जोगिंदर पर तैनात मनोज कुमार (39) ने दीपावली से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार देर रात स्वयं को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली मारने की वजह पारिवारिक कलह से परेशानी बताया जा रहा है। मनोज कुमार उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर के रहने वाले थे और बीएसएफ की 161 बटालियन में कांस्टेबल थे। जवान का रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव को उनके पैतृक निवास पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने घटना की पुष्टि की है।