भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Workers welcomed Siddharth Umesh Agarwal

Workers welcomed Siddharth Umesh Agarwal

देहरादून। Workers welcomed Siddharth Umesh Agarwal भारतीय जनता पार्टी, महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का मसूरी विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में मण्ड़ल अध्यक्ष श्रीदेव सुमन नगर पूनम् नोटियाल एवं शहीद दुर्गामल्ल मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरूंग तथा दोनों मण्डलों की कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यकर्त्ता परिचय बैठक/कार्यक्रम्  का आयोजन हुआ।

महानगर अध्यक्ष के मसूरी विधानसभा पधारने पर मण्डल अध्यक्ष पुनम् नोटियाल व राजीव गुरूंग ने उनका पुष्पमाला व टोपी पहनाकर स्वागत किया व अभिनन्दन किया। महानगर अध्यक्ष के स्वागत भाषण में उन्हौंने कहा कि श्री अग्रवाल जी महानगर भाजपा संगठन को नई ऊंचाईयौं पर पहूंचाएंगे व सबको साथ लेकर अपने दायित्व का पुर्ण निर्वहन करेंगे।

महानगर अध्यक्ष श्री अग्रवाल का परिचय बैठक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ढोल नगाडौं के साथ रैली का आयोजन कर कार्यक्रम् को भव्यता प्रदान करी गई इस हेतु श्री अग्रवाल ने सभी भाजयुमो पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।

परिचय बैठक में शक्तिकेन्द्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष, भाजपा युवामोर्चा, महिला मोर्चा मातृशक्ति, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ताऔं ने श्री अग्रवाल जी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके महानगर अध्यक्ष हेतु यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनांए भी प्रेषित करी।

अग्रवाल के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया

परिचय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्यसभा सांसद ने नए अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी को उनके अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी यह अत्यंत खु़शी की बात है कुयि भाजपा संगठन ने एक कर्मठ, संघर्षशील, जुझारू युवा चेहरे को महानगर भाजपा की कमान सौंपी है।

उन्होंने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्त्ताऔं से श्री अग्रवाल के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कृतित्व व व्यक्तित्व से भाजपा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर नित नए आषाम् प्राप्त कर रहा है उसी प्रकार देहरादून भाजपा संगठन भी उत्तराखंड प्रदेश का एक मजबुत स्तंभ के रूप में कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि में सबका सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के लक्ष्य को आगे इस भावना से कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से त्रैता युग में मंत्रों की शक्ति थी, ज्ञान की शक्ति सतयुग में थी, द्वापर में युद्ध शक्ति उसी प्रकार कलियुग में संगठन की शक्ति है। श्री अग्रवाल जी ने कहा कि संगठन ही राष्ट्र की प्रमुख शक्ति होती है।

शक्तिहीन राष्ट्र की कोई भी आकांक्षा कभी सफल नहीं होती

संसार में कोई भी समस्या हल करनी है तो वह शक्ति के बल पर ही हल हो सकती है। शक्तिहीन राष्ट्र की कोई भी आकांक्षा कभी सफल नहीं होती। परन्तु सामर्थ्यशील राष्ट्र चाहे जब, कोई भी कार्य सफलतापूर्वक कर सकता है। जो शक्तिशाली है, विजय उसी की होती है।

अत: राजनीति से राष्ट्रनीति के लक्ष्य से हमें कार्य करना है। बैठक के अंत में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस दोरान् प्रदेश प्रवक्ता सुनिता बौड़ाई विद्यार्थी, महामंत्री रतन सिंह चौहान, आर.एस. परिहार, राकेश जोशी, मीनाक्षी गुप्ता, निर्मला थापा (पूर्व प्रधान) संध्या थापा जी|

अरूणा शर्मा, संचालन कर्त्ता ज्योति कोटिया पार्षदगणों में भूपेन्द्र कठैत, संजय नोटियाल, योगेश घाघट , सतेन्द्रनाथ, निरंजन डोभाल, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह डोभाल, (नामित पार्षद), अर्जुन बसोर, सिकन्दर, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा अरूणा शर्मा, सौरभ कपूर, भावना चौधरी, राजेश बडोनी, नीरज चौहान, मनोज क्षेत्री, गौरव डंगवाल जी, आदि वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी/कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
परिवहन आयुक्त के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
अंकिता केस की सीबीआई जांच पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित