केन्द्र सरकार ने मजदूर व किसान को किया लाचार: सीताराम येचुरी

लखनऊ । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मजदूर व किसान को लाचार किया है और देश में पूंजीपतियों व खरबपतियों की संख्या बढ़ाई है। राजधानी लखनऊ में लक्ष्मण मैदान स्थित छह वामदलों की बड़ी रैली को सम्बोधित करते हुये सीताराम येचुरी ने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतें सोचती है कि उनका सपफेद घोड़ा दौड़ रहा है। उनका सपफेद घोड़ा सबसे तेज है और काम कर रहा है। वामपंथ के दो घोड़े मजदूर की हसिया और किसान का हल है। हमारा नारा रहा है, जय जवान-जय किसान। आज देश में अन्नदाताओं की 36 प्रतिशत आत्महत्या बढ़ी है। किसानों को लाचार किया जा रहा है। किसान अपने अनाज को लाचारी में उद्योगपतियों को बेच रहा है और इसके लिये उसे बेबस व लाचार किया जा रहा है। सीतराम येचुरी ने कहा कि देश में पूंजीपतियों को कर्ज दिया जा रहा है और बड़े बड़े पूंजीपतियों के पास 11 लाख करोड़ का कर्जा है। इसमें से 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का कर्ज मोदी जी माफ करते है। कल रात ही उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ नौकरी देगे। 1 लाख 35 हजार की नौकरी देने की स्थिति में आये है।

आखिर यह विकास किसका हो रहा है। देश में पहले 55 खरबपति थे और अब सौ हो गये है। देश की आर्थिक तंत्र का आधा पैसा इन्ही सौ लोगों के हाथ में है। वहीं 80 प्रतिशत के पास जिन्दा रहने के लिए 20 रूपये नहीं है। क्या इस लूट का हम साथ देंगे। इन नीतियों के विकल्प को देना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को पानी-बिजली देती तो विकास हो सकता। जो कहता है विकल्प नही दे सकता, वो धोखा दे रहा है। जनता को वैकल्पिक विषय पर लड़ाई लड़नी है। वामपंथ के इस रैली का ये उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रवाद भारत के लिए है, उनका हिंदुत्व के लिए है। भारतीय और हिंदुत्व राष्ट्रवाद के टकराव में जो अंतर है, इसे समझना चाहिये। हम का मतलब है कि हिन्दू का ह और मुस्लिम का म। तभी बेहतर भारत बन सकेगा। सीपीआई माले के महासचिव दीपान्कर ने कहा कि यह लोकतंत्र बचाने के काम में कार्यकर्ताओं ने आज हाथ लगा दिया। कल मै चला तो ट्रेन में एक ने कहा मोदी जी ने सर्जिकल किया। सभी ने उसे घेर लिया। विदेशी के बैंको का कला धन कहा है। जिनके पास काल धन उनके पास जमीन है। उद्योग-धंधे है। प्रधानमंत्री मोदी का पांचसौ व एक हजार का नोट बंद करने का निर्णय जनता पर चोट है। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरों के बजाय जनता पर कार्रवाई हो रही है। यह नया जुमला है, 500-1000 का नोट बन्द। बीजेपी वाले सर्जिकल स्ट्राइक पर वोट मांग रहे है। हद हो गई है, अगर आप प्रश्न करते है तो कहा जाता है कि सेना के खिलापफ बोलना देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव महत्वपूर्ण है। लोकसभा का चुनाव दंगे के नाम लड़ा गया और विधानसभा चुनाव गौ सेवा के नाम पर लड़ा जायेगा। एनडीटीवी पर रोक लगवाई गई और अब आपातकाल थोपा जा रहा है। हां खुशी की बात यह है कि जनता जाग रही है। वेमुला के मामले में युवाओं ने कहा कि हम रोहित वेमुला के साथ है।

जेएनयू में स्मृति कुछ नही कर सकी तो उनका विकेट गिरा दिया गया, बाद में गुजरात में आनन्दी बेन का भी विकेट गिरा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर कहा कि किसान, मनरेगा, वन अधिनियम जैसे प्रश्नों पर होगा उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव। ये जो कर रहे है, इनके पीछे मोहन भागवत है। जब आठ कैदी भागे तो उनका एनकाउण्टर कर दिया गया। वहीं रिहाई मंच को परेशान किया जा रहा है। जेएनयू से गायब नाहिद की मां को इंडिया गेट पर पीटा जाता है। वहीं रैली में बतौर अतिथि रहे सीपीआई नेता डी. राजा ने कहा कि यहां पहुंचे सभी लोगों को बधाई देता हूँ। यह समय कठिनाई से गुजर रहा है। वहीं मोदी स्लोगन पर स्लोगन कह रहे है। यहाँ का आर्थिक तन्त्र कमजोर हो रहा है। रिपोर्ट कह रही है, श्रीलंका से भी विकास में पीछे हुए हैं हम। उन्होंने कहा कि सरकार को रोजगार देना चाहिए लेकिन यह जाॅबलेस सरकार है। मजदूर व किसान के भविष्य को ले कर हम चिंतित है। अडानी, टाटा, बिरला, अम्बानी के साथ है मोदी। गरीब लोगों के साथ नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन यात्रा क्या है। आखिर परिवर्तन यात्रा निकाल कर गुजरात, हरियाणा अन्य राज्यो में क्या किया। गुजरात गया हूं, मोदी का राज्य है। क्या किया वहां। दलित पर अटैक हुआ वहां। मुस्लिम पर अटैक हुआ। गौ तस्कर के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी ने क्या किया है।