महिला कांग्रेस की राजपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित

Women's congress meeting held

Women’s congress meeting held

देहरादून। Women’s congress meeting held महानगर महिला कांग्रेस के कार्यालय में महिला कांग्रेस की राजपुर विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक का मुख्य मुद्दा बूथ कमिटी को गठित करना तथा गैरसैंण में जिस तरह से महिलाओं पर बर्बर्ता की गयी उसकी निंदा करता था|

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने बताया कि जिस तरह भाजपा के विधायकों के सामने महिलाओं पर लाठी चार्ज हुआ पानी की बौछारें फेकी गयी और वो मूक दर्शक बन कर खड़े थे।

उनके इस कृत्य के लिए उनका बहिष्कार किया जायेगा हर वार्ड मे महिला कार्यकर्ताओं द्वारा तथा वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वो जल्द से जल्द बूथ कमेटी का तैयार करें|

उन्होंने कहा कि जिस तरह देश मे महंगाई बढ़ रही है उसका सीधा असर सिर्फ महिलाओं पर पड़ रहा है जिन्हे घर चलाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, बहुत हुई महंगाई की मार उखाड़ फेको ये धोखेबाज सरकार|

बैठक मे विमला मन्हास,डॉ प्रतिमा सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुकृता, अमृता कौशल, ममता बस्नेट, अमृता कौशल, कविता माहूर, रुबिना चौधरी, ऊषा रानी, गायत्री चौहान, सविता, बलवंत कौर, राम प्यारी, अनुराधा, आशा पयाल,शबनम, सोमवती, सीमा, मुमताज, विद्या देवी, पूनम देवी, शाहीन कुरेशी आदि वार्ड एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

लाठीचार्ज को लेकर सदन में हंगामा
हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राधिकरण मुक्त किया जाना जरूरी : महाराज
पारंपरिक परिधान में रैंप वॉक करेंगी पहाड़ की बेटियां