जनता ने मौका दिया तो गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी : गोदियाल

We will make Gairsain the permanent capital

देहरादून। We will make Gairsain the permanent capital श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है तथा प्रदेश की जनता चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर बदलाव करेगी।

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी जड़ें गहराई तक जमा चुका है और भाजपा सरकार तानाशाह और निरंकुश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्ता का यह बदलाव वर्तमान और भविष्य के लिए आवश्यक है। सत्ता में बैठे लोगों में तानाशाही आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्ता की निरंकुशता को खत्म करने के लिए बदलाव आवश्यक है। उन्होंने एकबार फिर से दोहराया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाई जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी, चमोली तथा पौडी जैसे जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास की एकतात्र उम्मीद गैरसैंण राजधानी बनने के बाद ही दिखाई देगी।

राज्य में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा में सिरफुटौब्बल को देखते हुए धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार भाजपा की अंदरूनी कलह को दबाने के लिए किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ विधायकों को सम्मान देने की बजाय कांग्रेस से दल बदल कर गये विधायकों को अधिक तवज्जो दी है इसीलिए मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस पृष्ठभूमि के लोगों को मंत्री बनाया गया है।

पुश्तों के लिए पैसा इकट्ठा करने में लगे हैं स्वास्थ्य मंत्री : गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावितों के साथ भेदभाव कर रही सरकार : गणेश गोदियाल
बढ़ाए गए वेतन भत्ते लेने से पूर्व विधायक गणेश गोदियाल का इंकार