कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत

Voters need to be aware
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट।
Voters need to be aware

देहरादून। Voters need to be aware परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी और भाजपा सरकार के कार्यकाल के बारे में वोटरों को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। आगामी 2 फरवरी को होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में पार्टी के कई दिग्गज सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आएंगे। इस दौरान वह त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही दोनों लोस क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

वह पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी के विस्तारकों से भी मुलाकात कर लोस चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे। यह भी माना जा रहा कि वह राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी जांच सकते हैं।

शाह के दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व इसे सफल बनाने में जुट गया है। बैठक में विधायक मसूरी गणेश जोशी, सामाजिक न्याय राज्य मंत्री थावरचंद गहलोत, विधायक राजपुर रोड खजान दास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, श्याम पंत, पुनीत मित्तल, विनोद चमोली, बलजीत सोनी, आदि मौजूद रहे।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े