कोहली ने इस साल लगाया तीसरा दोहरा शतक, बने पहले भारतीय

मुंबई । इंग्लैंड के खिलाफ चैथे टेस्ट मैच के चैथे दिन भारतीय कप्तान कोहली ने विराट पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया है। रविवार को खेले जा रहे चैथे दिन के खेल के दौरान विराट ने दोहरा शतक लगाने के साथ ही विश्व रिकाॅर्ड बना डाला है। इस वर्ष विराट का यह तीसरा दोहरा शतक है। इसके साथ ही विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में दूसरा दोहरा शतक लगाया। बतौर कप्तान साल 2012 में आॅस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने साल में 4 दोहरे शतक लगाए थे।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकलम भी 3 शतक लगा चुके हैं। इस सूची में विराट का नाम सर डाॅन ब्रैडमैन के ऊपर आ गया है, जिन्होंने दो टेस्ट शतक लगाए थे। चैथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए पिच पर उतरे कोहली ने चैथे दिन 147 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मैदान के चारो तरफ शाॅट लगाते हुए दोहरा शतक पूरा किया। विराट ने 302 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन पूरे किए। इस दौरान 23 चैके लगाए। विराट ने जयंत यादव के साथ आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टरनरशिप की है। दोनों आठवें विकेट के लिए 200 से अधिक रन जोड़ चुके हैं। इससे पहले यह रेकाॅर्ड अजहरुद्दीन और कुंबले के नाम था। दोनों ने 1996 में 161 रन बनाए थे।