Vijay Jaiswal देवभूमि पत्रकार यूनियन के फिर बने अध्यक्ष
देहरादून| देवभूमि पत्रकार यूनियन पंजी. के आज हुए द्वितीय द्विवार्षिक चुनाव में पुनः विजय जायसवाल ( Vijay Jaiswal ) अध्यक्ष, डा. वी डी शर्मा महासचिव व सिद्धनाथ उपाध्याय-कोशाध्यक्ष चुन लिए गए।
उक्त जानकारी देते हुये चुनाव अधिकारी डॉ मुनिराम सकलानी ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त सुभाष चंद्र जोशी व प्रदीप चौधरी-उपाध्यक्ष, डा. जमशेद उस्मानी व सुरेश चावला-सचिव, बालेश गुप्ता व शशि कांत मिश्रा-प्रचारमंत्री, श्रीमती प्रेमलता भरतरी व रवि अरोड़ा – संगठनमंत्री चुने गए ।
इनके अलावा दीपाली कश्यप, विवेक गुप्ता, राजेश भटनागर, राव इमरान खां, योगेंद्र मलिक, एम आर ध्यानी, पूनम अग्रवाल, महेंद्र प्रकाशी, अब्दुल अतीक (मनोनीत) व एम हसीन (मनोनीत) सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।