Uttarakhand Swaraj Yatra
देहरादून। Uttarakhand Swaraj Yatra सर्वजन स्वराज पार्टी ने प्रेस वार्ता की, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये पार्टी के अध्यक्ष डॉ देवेश्वर भट्ट ने बताया कि सर्वजन स्वराज पार्टी राज्य की 70 विधानसभाओ के 221 शहरों में पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु ‘उत्तराखंड स्वराज यात्रा’ निकालेगी। इस कार्यक्रम के संयोजक पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष जगत राम डोगरा व सह-संयोजक डीके पाल को बनाया गया है।
सर्वजन स्वराज पार्टी द्वारा ‘उत्तराखंड स्वराज यात्रा’ कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए कार्यक्रम की स्टार प्रचारक सपना भट्ट को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर पूर्व एस.आई. (पुलिस) निर्मल शर्मा व गिरीश धस्माना ने भी सर्वजन स्वराज पार्टी की प्रथमिक सदस्यता ली। निर्मल शर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
डॉ देवेश्वर भट्ट ने बताया कि ‘उत्तराखंड स्वराज यात्रा’ के इस आयोजन का शुभारंभ 8 मार्च से किया जायेगा। स्वराज यात्रा कार्यक्रम में 40 से 50 पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा का शुभारंभ गढ़वाल मंडल के जनपद चमोली के ब्लॉक गैरसैण से किया जाएगा, ,जहा पर विधानसभा के अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष के साथ मिलकर स्वराज यात्रा का स्वागत करेंगे व साथ मे चलकर जनजन को जगाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि यात्रा में पार्टी पूरे दम खम के साथ राज्य के ज्वलन्त मुद्दे उठायेगी। साथ ही पर्चा पोस्टर, बैनर के साथ राज्य की जनता से सम्पर्क कर अभियान चलाएगी। हम राज्य की हर विधानसभा के छोटे बड़े शहरो में जाएंगे और हर जन-जन को जगायेंगे। राज्य के हर मुद्दे पर पार्टी आन्दोलन करेगी और राज्य के नौजवानो व मातृशक्ति के अधिकार की लडाई लड़ेंगी।
प्रेस वार्ता के इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष जगतराम डोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके पाल, उपाध्यक्ष गौरी रौतेला, महासचिव मीडिया आशीष नोटियाल, राष्ट्रीय सचिव साहिल, प्रदेश प्रचार सचिव दुर्गा प्रसाद , प्रदेश प्रवक्ता अजय आनद नेगी, सपना भट्ट, निर्मल शर्मा, जितेंद सिन्धवाल, अनिल पूरी, गजेंद्र सिंह रावत , अनुज ठाकुर, अभिषेक धौंडियाल, मनीष कुमार, दीपा रावत सहित कई साथी उपस्थित थे।
जरा इसे भी पढ़े
महंगाई के विरोध में हरीश रावत का अनूठा प्रदर्शन
सूचना अधिकार, व्यवस्था सुधार में निभा सकता है प्रभावी भूमिका : नदीम
बजट पारित करने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित