महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Uttarakhand Congress protest against inflation
सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।

Uttarakhand Congress protest against inflation

देहरादून। Uttarakhand Congress protest against inflation प्रदेशभर में कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। राजधानी दून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर एस्ले हाल चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

उन्होंने शनिवार की दोपहर कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला। घाट चौराहा पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यडोईवाला में भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उन्होंने चौक पर सरकार का पुतला फूंका।कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है।

इससे जनता का विश्वास सरकार से उठ गया कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री मधु थापा गोपाल शर्मा भारत भूषण कौशल आदि ने भी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका। सुधीर राय ने कहा कि डीजल पेट्रोल के मूल्यों में पहले ही केंद्र सरकार बेतहाशा वृद्धि कर चुकी है। अब रसोई गैस सिलेंडर में भी 25 रुपये वृद्धि कर दी गई है।

जरा इसे भी पढ़े

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा
अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के लोगों को जल्द वापिस लाए सरकार : कर्नल कोठियाल
दूर होगी गोल्डन कार्ड की व्यवहारिक दिक्कतें : स्वास्थ्य मंत्री