उत्तराखंड में राजनीति नही राजनैतिक परिवर्तन करना चाहता हूँ: मोहम्मद आतिफ

देहरादून:-भारतीय अन्त्योदय पार्टी के सबसे युवा एवं दमदार सहसपुर विधानसभा प्रतियाशी आर्किटेक्ट मोहम्मद आतिफ की टाइम विटनेस मैगज़ीन से हुई ख़ास मुलाक़ात मैं उन्होंने टाइम विटनेस मैगज़ीन का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रदेश वासियो को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाए दी ओर उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।और कहा कि भ्रष्टाचार के इस दौर में भी मीडिया का एक हिस्सा अपने सत्य लेखन के माध्यम से अपना धर्म ईमान बचाये हुए है।और सत्य लेख लिखकर राजनीतिज्ञयो के चेहरे की हवाइयां उड़ा देता है।उनमें से टाइम विटनेस सत्य की एक जीती जागती मिसाल है।
आगामी विधान सभा चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल का बड़ी बेबाकी से उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी राजनीति चमकाने के बजाय उत्तराखंड मे बड़ा राजनितिक फेर बदल कर कांग्रेस व् बीजेपी से प्रदेशवासियों को मुक्ति दिलाने की सोच रखते है। श्री आतिफ ने कहा कि पिछले 16 साल में कांग्रेस और बीजेपी ने उत्तराखंड का हाल बद से बद्दतर कर दिया है।एक अमन पसंद प्रदेश भ्रष्ट्र प्रदेश बनता दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश को दिल्ली की तरह किसी अन्य राजनितिक दल की सख्त से सख्त ज़रूरत है जो लोगो की भावनाओं को समझकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सके।
प्रदेश को स्थापित हुए 16 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी प्रदेश की राजधानी को लेकर संदेह बना हुआ है।जोकि किसी प्रदेश के लिए बहुत शर्म की बात है। कांग्रेस व् बीजेपी दोनों राजनितिक दलो को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।दोनो राजनितिक दल सत्ता में रहते हुए इस मुख्य मुद्दे से पल्ला झाड़ते दिखाई देते है। पलायन पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सहसपुर विधानसभा प्रतियाशी मोहम्मद आतिफ ने कहा कि गेरसेढ़ को राजधानी बनाने का झूठा आश्वासन पलायन का मुखय कारण है।
जिसकी एक और वजह पहाड़ो का सामाजिक आर्थिक व् शैक्षिक आधार पर पिछड़ा हुआ होना भी है।
उन्होंने कहा कि दोनों राजनितिक दल गेरसेढ को राजधानी बनाने के नाम पर वोटो की बंदरबाट कर रहे है। अंत में नोटबंदी पर पूछे गए सवाल पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दिमाग खराब हो गया है उन्हें खुद नही समझ आ रहा अपने द्वारा पैदा किये गए इन हालातों से वह खुद कैसे निपटें। सरकार के इस फैसले से आने वाले आगामी चुनाव मै उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उत्तराखंड वासियो से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मताधिकार का सदुपयोग करे।और एक ईमानदार पढ़े लिखे कर्तव्य निष्ट प्रत्याशियों को चुनकर विधानसभा भेजे।तभी प्रदेश का सर्वांगीड़ विकास हो सकेगा।