Home Uttarakhand Haridwaar सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Two people died in road accidents
दुर्घटनाग्रस्त वाहन।

लक्सर। Two people died in road accidents हरिद्वार जिले के लक्सर में दो अलग-अलग सड़कों हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बेगम पुल के पास हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा लक्सर के पास ही खानपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां भी बाइक और टेपों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

लक्सर हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसारू पुलिस मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के खुड्डाहेड़ी गांव निवासी विपुल ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में विपुल बताया कि उसका भाई ऋषभ हरिद्वार की निजी कंपनी में काम करता है। बीते दिन वह अपने गांव आया हुआ था। वह अपने साथी संदीप के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहा था, जब वह लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बेगम पुल के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

आरोप है कि टक्कर इतनी जबरदस्ती कि बाइक जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उसका भाई ऋषभ व उसका साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। मौके पर एकत्रित हुए आसपास के लोग घायलों को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव निवासी पिंकी पत्नी काला ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र पंकज गांव के सागर के साथ बाइक पर लक्सर गया था। जब वह शिव शक्ति अस्पताल के निकट पहुंचे तो सामने चल रहे टेंपो ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही बाइक की टेंपो में जोरदार भिड़ंत हो गई और बाइक पर सवार पंकज व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को आसपास के लोगो ने अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसके बेटे पंकज को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि हादसों को अंजाम देने वाले वाहन चालकों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

सड़क हादसे में घायलों को तत्काल मिलेगा 1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार
दो भीषण सड़क हादसे में एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत
बस ने दो पुलिस कर्मियों को कुचला, महिला दारोगा की मौत