दो गुप्तांगो की वजह से मेरा जीना हो गया था मुश्किल : निक्की

Nikki

किसी व्यक्ति का दो गुप्तांग होना अपने आप में चैंका देने वाली खबर है लेकिन एक एसी ही खबर सामने आई है। निक्की का जन्म दो गुप्तांगों के साथ हुआ। इस कारण निक्की को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़। एवं बहुत ही भयानक पीड़ा का भी सामना करना पड़ा।

Nikki

इस वजह से निक्की को कई बार तो गर्भपात की पीड़ा भी झेलनी पड़ी। लेकिन अब उनकी सर्जरी कर गर्भाशय हटाना पड़ा। एक न्यूज वेब पोर्टल बीबीसी के मुताबिक निक्की ने बताया कि जब वह 17 वर्ष की थीं तब उन्हें पता चला कि उनके दो गुप्तांग हैं। दो गुप्तांग होने के कारण उनकी की माहवारी भी असामान्य रूप से लंबी होती थी। साथ ही असहनीय पीड़ा से भी गुजरना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि ‘‘दो गुप्तांगों होने के वजह से मेरा अनुभव अजीब रहा है। डॉक्टरों से जब मैंने संपर्क किया एवं उनसे पूछा कि इस बारे में क्या क्या करना  चाहिए? तो कई विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा आनुवांशिक विसंगति के कारण होता है। अमरीका के मायो क्लिनिक का कहना है कि गर्भाशय में मादा भ्रुण दो छोटे ट्यूबों के जुड़ने के बाद बनता है। कई वजह से यह प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। जब ट्यूब पूरी तरह से साथ नहीं होते हैं तो दोनों की अलग-अलग संरचना  हो जाती है। कई मामलों में एक बहुत पतला टिशू गुप्तांग में बंट जाता है। जिसका नतीजा यह होता है कि दो गुप्तांग खुलने लगते हैं। इस स्थिति में दो गर्भाशय भी हो जाते हैं।