भूमि फर्जीवाड़े में फरार चल रहे इनामी सहित दो दबोचे

Two Arrested Including a Fugitive with a Bounty

देहरादून। Two Arrested Including a Fugitive with a Bounty भूमि फर्जीवाड़े में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ईनामी अपराधी शातिर किस्म का बदमाश है। जिस पर जमीनी फर्जीवाड़े के 27 मुकदमें दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीते वर्ष 15 अक्टूबर को विक्रम सिहं पुत्र फूल चन्द निवासी विकास लोक सहस्त्रधारा रोड अधोईवाला ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि अभय कुमार पुत्र केशव सिंह निवासी राजेन्द्र नगर कौलागढ रोड देहरादून, प्रदीप सकलानी पुत्र भूदेव सकलानी निवासी ग्राम पुजार गांव सत्यों सकलाना, टि.ग. हाल पता निवासी लार्ड कृष्णाग्रीन बीकृब्लाक फ्लैट न 503 केदारपुरम दून यूनिवर्सिटी देहरादून व अजय सजवाण पुत्र नामालूम निवासी ग्राम बझेत मालदेवता रायपुर देहरादून द्वारा ग्राम सौंडा सरोली, परगना परवादून, जनपद देहरादून स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए उक्त भूमि को अपने किसी परिचित की बताते हुए उन्हें उक्त भूमि को विक्रय करने के नाम पर उनसे 30 लाख रूपये की धोखाधडी की गई है।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित को उक्त भूमि अपने किसी परिचितों की बताते हुए स्वंय को उक्त भूमि विक्रय करने हेतु अधिकृत बताया गया था तथा एक विक्रय अनुबंध पत्र तैयार कर पीड़ित से 30 लाख रूपये ले लिये गये तथा आरोपियों ने जिन व्यक्तियों को उक्त भूमि का स्वामी बताया गया था वे उसके वास्तविक स्वामी नहीं थे तथा भूमि के वास्तविक स्वामियों द्वारा आरोपियों को भूमि विक्रय हेतु कोई अधिकार प्रदान नहीं किया गया था।

वही मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। इस ईनामी अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीती रात सूचना मिली कि आरोपी प्रदीप सकलानी की एकता विहार डालनवाला में एक प्रोपर्टी को बेचने को लेकर कुछ लोगों से बातचीत चल रही है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर धोखाधडी में फरार चल रहे ईनामी आरोपी प्रदीप सकलानी व मुकदमें में नामजद एक अन्य आरोपी अजय सजवाण को एकता कालोनी डालनवाला देहरादून से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह देहरादून में अलगकृअलग स्थानों पर किराये पर रह रहा था तथा पुलिस से बचने के लिये हर 2 या 3 माह में अपना ठिकाना बदल देता था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सकलानी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो पहाड के भोलेेकृभाले लोगों विशेषकर फौजियों या अन्य राज्यो में रहने वाले उत्तराखण्ड मूल के व्यक्तियों को स्वंय के भी पहाडी मूल का होने तथा उन्हे देहरादून में सस्ते दामों में जमीन दिलवाने का प्रलोभन देकर अपने विश्वास में लेता था तथा उन्हें किसी अन्य की भूमि को दिखाते हुए उसे अपनी या अपने किसी परिचित की बताकर उसे विक्रय करने के एवज में उनसे मोटी धनराशी लेकर धोखाधडी करता था। आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में भूमि धोखाधडी के 27 मुकदमें दर्ज है।

भूमि फर्जीवाड़े में 15 रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
सरकारी जमीन फर्जीवाड़े में एसडीएम सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज
करोड़ों की संपत्ति कब्जा करने वाले प्रवीण गैंग के 2 कुख्यात गिरफ्तार