ईद-उल-फितर पर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

Traffic Diversion Plan Implemented in Dehradun for Eid-ul-Fitr

देहरादून। Traffic Diversion Plan Implemented in Dehradun for Eid-ul-Fitr ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने 21 मार्च 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था प्रातः 6ः30 बजे से 10ः00 बजे तक प्रभावी रहेगी। जारी प्लान के अनुसार, घण्टाघर से बिन्दाल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं दर्शनलाल चौक और तहसील चौक से बिन्दाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

इसी तरह राजपुर रोड से बिन्दाल जाने वाले वाहनों को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। बल्लूपुर और किशन नगर चौक से घण्टाघर की ओर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। राजपुर क्षेत्र से बिन्दाल जाने वाले वाहन भी दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। हालांकि, नमाज अदा करने के लिए जाने वाले लोगों को घण्टाघर से बिन्दाल की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।

यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शहर में कई स्थानों पर बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें बिन्दाल, यमुना कॉलोनी, अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा और चन्द्रबनी चौक प्रमुख हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

चाँद के दीदार के साथ मुकद्दस रमजान मुबारक का आगाज
अब चांद पर जाकर कर सकेंगे प्यार का इजहार