आज पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा : सीएम धामी

Today Sanatan is being proclaimed all over the world

देहरादून। Today Sanatan is being proclaimed all over the world मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) में आयोजित जन-जन की सरकार, जन -जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या एवं शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आमजन को राहत मिली है तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुगम और पारदर्शी हुई है। इस अभियान के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में पाँच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेली सेवा के विस्तार के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिए है। चिन्यालीसौड़ एवं गौचर हवाई पट्टी से हेली सेवा शुरू होगी। दोनों हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री, श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। सरकार यात्रा शुरू कराने में समन्वयक के रूप में है जबकि असली यात्रा शुरू कराने में स्थानीय हितधारक, तीर्थ पुरोहित, होटल, टैक्सी, मैक्सी संचालक स्थानीय लोगों की भूमिका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। प्रधानमंत्री जी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसमें उत्तराखण्ड भी अपना महत्वपूर्ण रूप से योगदान देगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि हमारी बहनों द्वारा उत्पादित उत्पादों को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में पहचान मिल सके जिसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है।

महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद बनाए जा रहे हैं, उसकी देश और दुनिया में मांग बढ़ी है। राज्य सरकार ने अब तक दो लाख से अधिक लखपति दीदी को सशक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर सीएचसी चिन्यालीसौड़ एवं महाविद्यालय का उच्चीकरण को सीएम घोषणा में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जन-जन की सरकार,जन जन के द्वार अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया है। ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें गठित कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। जिनका निस्तारण नही किया जा सका, उन्हें ऑनलाइन कर नियमित रूप से फॉलोअप करते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा।

कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दायित्वधारी रामसुंदर नौटियाल, प्रताप पंवार, गीताराम गौड़, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान, ब्लाक प्रमुख रणबीर सिंह महंत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय संस्कृति में माता का स्थान सर्वोच्च : सीएम धामी
उत्तराखण्ड की युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत : सीएम धामी
सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार : सीएम धामी