पढ़ियें अमित शाह ने तीन तलाक के बारे में क्या कहा

महराजगंज। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराजगंज में परिवर्तन रैली को संबोधित किया और कहा कि भाजपा समता और विकास के लिए काम करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री ने अपने साहसिक कदम से देश के अंदर सुरक्षा का माहौल बनाया है। आज देश का हर गरीब खुश है। और नोट बंदी के फैसले का प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहा है।
साथ ही अमित शाह ने मुस्लिम महिलाओं के बारे में कहा कि मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए इसलिए भाजपा ने तीन तलाक को खत्म कराने की पहल की। उन्होंने कहा कि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के अधिकरों पर हनन है। उन्होंने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि दुःख की बात यह है कि महिला अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस, सपा एवं बसपा तीन तलाक का समर्थन कर रही हैं। ये इनका दोहरा चरित्र है। इसलिए भाजपा ने फैसला किया है कि मुस्लिम महिलाओं को शोषण एवं नाइंसाफी से अजादी दिलाएगी।