चुनाव प्रचार में किये गये खर्चे का तीसरा निरीक्षण

प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में किये गये खर्चे का तीसरा निरीक्षण करते हुए।

चमोली । भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पे्रक्षक संदीप मिश्रा ने प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में किये गये खर्चे का तीसरा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 6 प्रत्याशियों के लेखा एजेन्ट अनुपस्थित रहे। व्यय प्रेक्षक ने सभी अनुपस्थित प्रत्याशियों के खिलापफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के निर्देश दिये है। विदित हो कि सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा एजेन्टों को 13 फरवरी को अंतिम चरण के निरीक्षण हेतु बुलाया गया था। बद्रीनाथ विधनसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी प्रसाद सती विधनसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग से कांग्रेस के अनसूया प्रसाद मैखुरी, यूकेडी के बलवन्त सिंह नेगी,

मा.का.पा. के इन्द्रेश मैखुरी तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में पदम सिंह व मोहन सिंह नेगी के व्यय लेखा एजेन्ट अनुपस्थित रहे। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन से 12 फरवरी तक विभिन्न रैली, जनसभा, वाहन, पोस्टर, बैनर आदि पर इस प्रकार खर्च किया गया है। विधनसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र भट्ट ने रु0 10,68,815, कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने रु0 9,70,832, यूकेडी के देवेन्द्र सिंह नेगी ने रु0 2,34,150, बसपा के मुकेश लाल ने रु0 6,49,240, सपा के कीरत सिंह ने रु0 3,18,680, मा.क.पा. के भरत सिंह कंुवर ने रु0 4,68,354 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में विनोद पफोनिया ने रु0 7,71,893, कु0अरूणा ने रु0 1,55,615 व लक्ष्मी प्रसाद ने रु0 92,200  चुनाव प्रचार में खर्च किये है।

विधनसभा क्षेत्र थराली से कांग्रेस के प्रत्याशी जीतराम ने रु0 12,79,986, भाजपा के मगन लाल शाह ने रु0 9,01,502, बसपा के मोहन लाल कन्याल ने रु0 3,97,171, सपा के वीरेन्द्र टम्टा ने रु0 1,57,484, यूकेडी के कस्वी लाल शाह ने रु0 1,69,219, सीपीएमआई के राजपाल कन्याल ने रु0 2,78,043, सर्व.वि.पार्टी के गणेश कुमार ने रु0 4,60,632, प्रजामण्डल पार्टी के राध बल्लभ ने रु0 64,125 तथा निर्दलीय से गुड्ड राम ने रु0 2,99,498 चुनाव प्रचार में खर्च किये है।  विधनसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी रु0 12,30,343, कांग्रेस के अनसूया प्रसाद मैखुरी ने रु0 14,13,981, यूकेडी के बलवन्त सिंह नेगी ने रु0 7,02,632, मा.का.पा. के इन्द्रेश मैखुरी ने रु0 2,72,040 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में आंनदमणी दत्ता जोशी ने रु0 68,440 व भगत सिंह नेगी ने रु0 1,57,530, पदम सिंह ने रु0 42,730 तथा मोहन सिंह नेगी ने रु0 1,29,072 चुनाव प्रचार में खर्च किये है।