Home Uttarakhand Dehradun केदारनाथ व बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने सीएम से की भेंट

केदारनाथ व बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने सीएम से की भेंट

Teerth priests meet CM Dhami
तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से भेंट करते हुए।

Teerth priests meet CM Dhami

देवस्थानम बोर्ड से तीर्थ पुरोहितों व हक हकूक धारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगाः सीएम 

देहरादून। Teerth priests meet CM Dhami सीएम आवास में देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी और केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत के नेतृत्व में केदारनाथ व बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड से तीर्थ पुरोहितों, हक हकूक धारियों और पण्डा समाज का किसी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी को संबंधित तीर्थ पुरोहितों के पक्ष को जानकर पूरी रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया है।

राज्य सरकार सभी को सुनेगी और उनकी चिंताओं का समाधान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्यूनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालेगी। बातचीत से सभी शंकाएं दूर की जाएगी और जहां सुधार की जरूरत होगी, राज्य सरकार सुधार करेगी।

बदरीनाथ मास्टर प्लान को मूर्त रूप देने से पूर्व सभी संबंधित पक्षों की भी बात सुनी जाएगी और उनकी शंकाओं का निवारण किया जाऐगा। सभी के हित यथासंभव सुरक्षित रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी वार्ता के माध्यम से रास्ता निकाले जाने पर सहमति व्यक्त की।

जरा इसे भी पढ़े

देश के 256 जिलों में स्वर्ण आभूषण को हॉलमार्क प्रमाणित कराकर बेचना अनिवार्य
सीएम धामी ने कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का किया शुभारंभ
उक्रांद ने भू-कानून की मांग को लेकर किया विधानसभा कूच