Home crime एसटीएफ की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली दवाइयां बनाने का कच्चा...

एसटीएफ की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली दवाइयां बनाने का कच्चा सामान बरामद

STF raid
पकड़ी गई दवाइयां व कच्चा सामान।

STF raid

हरिद्वार। STF raid नकली दवाईयों के कारोबार पर एसटीएफ द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाएं बनाने का जखीरा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय से एसटीएफ देहरादून को सूचनाएं मिल रही थी कि हरिद्वार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नकली दवाएं बनाने का कारोबार किया जा रहा है।

सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसटीएफ द्वारा जब इस पर जांच की गयी तो मामला सही पाया गया। इस पर आज एसटीएफ टीम द्वारा ग्राम सलेमपुर थाना गंग नहर रुड़की क्षेत्र में बतायी गयी 5 दुकानों में छापेमारी की गयी|

जहां से एसटीएफ टीम ने दुकानों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नकली दवाइयां बनाने के कच्चे मटेरियल व तैयार एक्सपायरी दवाइयों को बरामद किया गया। एसटीएफ के अनुसार इस मामले में अभी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

2025 तक उत्तराखंड बनेगा देश का नम्बर एक राज्य : मुख्यमंत्री
वन टाइम यूज प्लास्टिक एक माह तक रखा जाए स्थगित : संजय
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 हजार को मिलेंगे आशियाने