टोल प्लाजा को निरस्त कराये जाने की घोषणा पर स्पीकर का आभार जताया

Speaker Premchand Aggarwal
विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासी।

Speaker Premchand Aggarwal

ऋषिकेश। Speaker Premchand Aggarwal हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फॉर्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त कराये जाने की घोषणा के बाद आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर प्रधान संगठन एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर आभार व्यक्त किया।

नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा ना लगाए जाने के निर्णय पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। विधानसभा अध्यक्ष (Speaker Premchand Aggarwal) द्वारा इस संबंध में किए गए प्रयासों को लेकर प्रधान संगठन, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बारी-बारी से माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में पहुँचते ही खुशी का इजहार करते कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि जब से उन्हें इस बात का ज्ञात हुआ है कि नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा लग रहा है तब से लगातार उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, लोक निर्माण विभाग के सचिव, एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई|

उन्होंने कहा है कि चाहे प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने की बात हो या लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं एनएचएआई के अधिकारियों से निरंतर चर्चा वार्ता करने की बात हो लगातार टोल प्लाजा न बनाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज की है।

स्थानीय ग्रामीणों के समय व पैसे की बर्बादी होती

श्री अग्रवाल ने कहा है कि एक ही प्रोजेक्ट में इतने नजदीक टोल प्लाजा का कोई औचित्य नहीं था ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों के समय व पैसे की बर्बादी होती। उन्होंने टोल प्लाजा न लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित सभी का आभार व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने ग्राम प्रधानों द्वारा टोल प्लाजा हटाने को लेकर की गई पहल का भी स्वागत किया|

उन्होंने कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ प्रधान संगठन ने सक्षम तरीके से अपनी बात को रखा और परिणाम यह हुआ कि अब नेपाली फार्म में टोल प्लाजा नहीं लगाया जाएगा सश्री अग्रवाल ने कहा कि उनके प्रथम कार्यकाल में जब ऋषिकेश से एम्स को अन्यत्र स्थापित किया जा रहा था तो उस दौरान भी सभी के संघर्ष के परिणाम से ही उसे रोका गया था।

इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा है कि विधानसभा के अथक प्रयासों से टोल प्लाजा न लगने के निर्णय का क्षेत्रवासी स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विधानसभा अध्यक्ष की लोकप्रियता से दुखी हैं और केवल 2022 की तैयारी कर रहे हैं।

जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोवन सिंह कैंतूरा ने इसका श्रेय स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को दिया स उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन द्वारा धरना समाप्त करने की विधिवत घोषणा कर दी गई है।

प्रेमचंद अग्रवाल निरंतर क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति समर्पित

इस अवसर पर प्रधान चमन पोखरियाल ने संबोधन में कहा है कि टोल प्लाजा को लेकर कुछ लोग केवल राजनीति कर रहे हैं उनको जनता की समस्या एवं दुःखों से कोई भी सरोकार नही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप धस्माना ने कहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल निरंतर क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे हैं|

इस अवसर पर रायवाला प्रधान सागर गिरी, चक जोगीवाला प्रधान भगवान सिंह महर, छिदरवाला प्रधान कमलजीत कौर, भट्टोंवाला प्रधान दीपा राणा, खैरी कला प्रधान चमन सिंह पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड, गुमानीवाला उप प्रधान राजेश व्यास, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत|

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, शौकत अली, राजू नरसिम्हा, कनिष्ठ प्रमुख विनोद रांगड, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंकज पाल, मुकेश गोनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, विजय शर्मा, पंकज पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, गीता नेगी, विजय राम पेटवाल|

मनजीत सिंह, नागेंद्र चैहान, शैलेंद्र रांगड, हरीश पैन्यूली, अनीता राणा, शम्मा पवार, रजनी विष्ट, नीलम चमोली, कविता शाह, राजेश जुगलान, रमेश शर्मा, विजय जुगलान, बीमा बंगवाल, सतपाल सैनी, राम बहादुर क्षेत्री, राकेश चंद्र राय आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ने किया।

जरा इसे भी पढ़े

उत्तराखंड डिजिटल मीडिया संगठनों ने नई विज्ञापन दर पर जताई नाराजगी
शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने उत्तराखंड आए बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशक सौरभ शुक्ला
सीएम ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया