साक्षी महराज होंगे गिरफ्तार!

sakshi maharaj

नई दिल्ली। अभी हाल ही में जनसंख्या को लेकर विवादित बयान देने वाले भाजपा के सांसद साक्षी महाराज की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है। इस मामले पर उन पर मेरठ में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सांसद साक्षी महाराज के बयान की विपक्षी पार्टियों ने जमकर आलोचना की, दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने उनकी विवादित टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए मेरठ के जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक संत सम्मेलन को संबंधित करते हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था कि 4 पत्नियां, 40 बच्चे और तीन तलाक अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं। इसके लिए मुसलमान जिम्मेदार है।
साथ ही साक्षी महाराज ने कहा था कि यदि हम जनसंख्या पर लगाम लगाना चाहते हैं तो देश में समान कानून बनाने का वक्त आ गया है।
साक्षी महाराज ने कहा था कि ‘‘जिम्मेदार वो लोग हैं जो 4 बीवी एवं 40 बच्चे की बात करते हैं। जिस पर मेरठ पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए दूसरे समुदाय की भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर लिया है। बीबीसी न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक मेरठ पुलिस ने साक्षी महाराज पर ‘‘धारा 295ए, 298, 188 आईपीसी एवं जनप्रतिनिधि कानून की धारा 171 के तहत केस दर्ज किया है।’’ जिस पर उन्हे गिरफ्तार भी किया जाएगा।