सोनम का फैन्स को दिया तोहफा

Sonam kapoor

मुंबई,। सोनम कपूर बाॅलीवुड की उन हीरोइनों में से हैं, जो सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। सोनम कपूर बाॅलीवुड की पहली हीरोइन हैं, जिन्होंने डिजीटल स्टिकर लाॅन्च किए हैं।
इनके माध्यम से सोनम कपूर अलग अंदाज में नजर आएंगी। इससे पहले सोनम कपूर इंटरनेट पर अपना एप भी लाॅन्च कर चुकी हैं। सलमान के अलावा सोनम कपूर ही हैं, जिनका एप काफी हद तक कामयाब कहा जाता है। सोनम कपूर ने डिजीटल स्टिकर की लाॅन्चिंग को अपने पफैंस के लिए एक तोहपफा माना है।