विष्णु लोक काॅलोनी में फैली अव्यवस्थायें जल निकासी का समाधान नहीं हो पा रहा

सड़कों पर भरा पानी

हरिद्वार। भेल विष्णुलोक काॅलोनी में जलभराव होने से काॅलोनीवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालों नालियों की व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़कों पर बारिश के पानी के साथ नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर एकत्र हुआ। भेल विष्णुलोक काॅलोनी में व्याप्त रूप से गंदगी पसरी हुई है। नियमित सफाई लागू नहीं हो पा रही है। स्थानीय काॅलोनीवासी बार-बार जल भराव के निजात की मांग कर रहे है। काॅलोनीवासियों का कहना है कि बार-बार नगर निगम एवं सम्बन्धित विभागों को गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन नालों नालियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिन कारणों से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है।

जरा सी बूंदाबांदी के कारण काॅलोनी की बद से बदत्तर हालत हो जाती है। मुख्य सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरने से मार्ग अवरुद्ध हो जाते है। हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार इस सम्बन्ध में पत्र लिखकर अवगत भी कराया गया लेकिन जल भराव से निजात नहीं मिल पा रही है। नालियों की पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। सड़कों का बुरा हाल हैं। शनिवार व रविवार की बूंदाबांदी से सड़कों पर जल भराव हो गया है। स्थानीय निवासी कपिलदेव ठाकुर का कहना है कि विष्णुलोक काॅलोनीवासी नरकीय जीवन जी रहे हैं। कई जनप्रतिनिधियों से काॅलोनी की समस्याओं को हल करने की गुहार लगाई लेकिन सड़कें क्षतिग्रस्त पुलिया व जल निकासी का समाधान नहीं हो पा रहा है।

सड़कें गंदे पानी से लबालब हो जाती है। जिन कारणों से संक्रामक रोग पफैलने की संभावनायें भी पूरी तरह से बनी हुई है। रेखा गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चैहान से कई बार समस्याओं को लेकर काॅलोनीवासी गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। कोई भी काॅलोनी की सुध लेने को तैयार नहीं है। काॅलोनी में नलों में गंदा पानी आने की समस्या कापफी समय से बनी हुई है। पार्को का हाल खराब हैं सड़कों पर लोगों को चलने पिफरने में भी दिक्कतें हो रही है। बरसात के बाद हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। काॅलोनी में नियमित सपफाई नहीं हो पाती है। पूरी काॅलोनी में जगह-जगह कूड़े के अम्बार लगे हुए हैं। नालियों का गंदा पानी लोगों के लिए मुश्किलें पेश कर रहा है लेकिन जनप्रतिनिधि व सम्बन्धित विभाग समस्याओं से मुंह पफेर रहे हैं।