नाक ही नहीं आंखें भी सुंघने में सहायता करती है

sniff rose

न्यूयॉर्क। मानव नाक नहीं वास्तव में आंखों से सुंघते हैं। यह अनोखा दावा कनाडा में होने वाली एक शोध में सामने आया है। कनाडा में होने वाली शोध के अनुसार हम लोग केवल नाक नहीं बल्कि अपनी आंखों की मदद से भी किसी बात गंध को सूंघते हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कुछ लोगों की आंखें नीली क्यों होती हैं?

मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के अनुसार एक गुलाब की खुशबू उस समय अधिक अच्छी लगने लगती है जब उसके साथ कुछ अच्छे शब्द भी लिखे हुए नजर आते हैं। यानी जनाब व्यक्ति किसी खुशबु का फैसला इस बात पर है कि उसे किस तरह पेश किया जा रहा है या यह कैसे परिभाषित किया जा रहा है।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप को पता आंखों के कोनों में यह ‘गुलाबी बिंदु’ क्यों होता है?

इस संबंध में वोलिंटियर को विभिन्न खुशबुएं सूंघाई गईं और हर खुशबू के साथ सकारात्मक या नकारात्मक लेबल भी लिखे गये। जिसके बाद यह बात सामने आई कि सकारात्मक लेबल वाली बू को लोगों ने बहुत अच्छा करार दिया, जबकि आम जीवन में उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया जाता जबकि अच्छी खुशबूओं को नकारात्मक लेबल के कारण नापसंदगी के दर्जे में शामिल कर दिया गया।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं केवल कुछ लोगों के चेहरे पर ही डिंपल क्यों होते हैं?