मैनू मांगना नहीं आंदा, मैनू अपना बना लो: सिद्धू

नई दिल्ली । भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धूू ने पार्टी को कहा मैनू मांगना नहीं आंदा, मैनू अपना बना लो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन की मौजूदगी में नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करते हुए कांग्रेस के मंच पर स्थान दिया। पंजाब में सत्तासीन पार्टी शिरोमणि अकाली दल व भाजपा गठबंधन सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि ‘उनकी सारी पोल वह जनता के सामने खोलेंगे और अब पंजाब को बचाने के लिए कांग्रेस को ही आगे आना होगा। जहां से पार्टी कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। हम ड्रग्स के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे। मैंने राहुल भाई से बात की है।’ सिद्धू ने कहा, मेरा कोई पर्सनल अजेंडा नहीं है, मैं पंजाब की तरफ हूं। अगर लालू-नीतीश के रिश्ते सुधर सकते हैं, तो क्या हम लोग एक नहीं हो सकते।

कमानी न पहिया, खेत जोते मेरे सुखबीर भैया। उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी लड़ाई नहीं है, यह पंजाब की मुक्ति की लड़ाई है। मैं रणभूमि में लड़ूंगा और कभी पीठ नहीं दिखाऊंगा। आज ड्रग्स पंजाब की सच्चाई है, जो पंजाब हरित क्रांति के लिए जाना जाता था, वह अब सफेद चिट्टे के लिए जाना जाता है। यह मेरी निजी लड़ाई नहीं, पंजाब के स्वाभिमान की लड़ाई है। मेरे बारे में विरोधी टिप्पणियां करेंगे, उसकी परवाह नहीं। मेरे पिता भी कांग्रेसी थे। वह कांग्रेस से एमएलए, एमएलसी रहे थे। मैं पैदाइशी कांग्रेसी हूं। मैं अपनी जड़ों में लौट आया हूं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर तंज पर कसते हुए सिद्धू ने कहा कि भाग बादल भाग, जनता आती है। बादल को कुर्सी खाली करनी होगी। आज पंजाब की स्थिति ये है कि इसकी दुर्दशा पर फिल्में बन रही हैं। सिद्धू ने कहा, ‘मैं हैरान हूं कि किसी ने नहीं कहा कि ड्रग्स पंजाब की सच्चाई है। ये किसी और राज्य में नहीं है। जो पंजाब हरित क्रांति के लिए जाना जाता था, आज ड्रग्स जैसी नशीले पदार्थ के लिए जाना जाता है।

हम ड्रग्स के विरूद्ध सख्त कानून बनाएंगे। पंजाब में पुलिस नेताओं की कठपुतली बन गई है।’ सिद्धपूर्व में लगाई जा रही अटकलों के अनुसार रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही सिद्ध ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। राहुल गांधी ने स्वयं सिद्ध को गले में कांग्रेस पार्टी का प्रतीक पटका पहना कर पार्टी की सदस्य बनाया था। इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 10 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की थी। जिसमें अमृतसर (पूर्व) सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। सिद्ध कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल इसी सीट से उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धविधायक हैं। कांग्रेस कुल 117 सीटों में से 108 सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम घोषित कर चुकी है। मतदान चार पफरवरी को होगा।