महिला कांग्रेस के शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा की गई

Shakti app program
बैठक में प्रतिभाग करती महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
Shakti app program

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में महिलाओं को बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए ‘‘शक्ति’’ ऐप कार्यक्रम ( Shakti app program ) अभियान के तहत आज महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन की अध्यक्षता में महानगर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई।

बैठक में महिला कांगे्रस द्वारा चलाये जा रहे शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा महानगर के प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महानगर महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस ऐप के माध्यम से दूर दराज के गांव, से लेकर बूथ, शहर व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रही है|

महिला कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधा संवाद कर सकें इस उद्देष्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति ऐप लाॅच किया है जिसके माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुडेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।  जानकारी देते हुए महानगर प्रवक्ता पुष्पा पंवार ने कहा कि आज सूचना क्रांति का समय है इस युग में प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गांव का हो या शहर का हो सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है।

गृहणी महिलायें हों या कामकाजी सभी Shakti app program से जुड़े

उन्हेांने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद स्व0 राजीव गांधी जी ने रखी थी। स्व0 राजीव गांधी ने आई.टी. के जिस पौधे को रोपकर भारत को आई.टी. गुरू बनाने का सपना देखा था आज वह बट वृक्ष के रूप में हमारे सामने है। आज गांव-गांव, घर-घर से सभी लोग चाहे गृहणी महिलायें हों या कामकाजी सभी इससे जुड़े हैं।

श्रीमती पंवार ने यह भी जानकारी दी कि शक्ति कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी भी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि महानगर महिला कांग्रेस की बैठक में 7 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने महानगर महिला कांग्रेस द्वारा अमृता कौशल को महानगर महामंत्री, सरिता नेगी एवं विनीता देवी को उपाध्यक्ष तथा अंजू वैश एवं संगीता को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, वन्दना शर्मा, सुशीला शर्मा, संतोष सैनी, ममता सैलवाल, गायत्री देवी, उशा गौतम, शकुन्तला किमोला, कविता माहुर, अंजू वैश, सुविता, सीमा जोशी, निर्मला देवी, रामप्यारी, सोनी, मंजीता साह, ऋतु नन्दा, मधु गुप्ता, ममता, सरोज शर्मा आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़ें :