तो किया भाजपा बंद कराना चाहती है शिवसेना का मुखपत्र ‘सामना’

Saamna

‘सामना’ पर पाबंदी नहीं लगाने दूंगा : वेंकैया नायडू

Naidu

मुंबई,। शिवसेना के मुखपत्र सामना पर पाबंदी लगाने की भाजपा की मांग पर टिप्पणी व्यक्त करते हुए केंद्रीय नागरिक विकास व सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि वे सामना पर पाबंदी लगाने के खिलाफ हैं। पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायडू ने उपरोक्त बातें कही हैं। गौरतलब है कि शिवसेना का मुखपत्र सामना इन दिनों भाजपा की राजनीतिक आलोचना करने में लगा हुआ है।
इसके चलते भाजपा ने तत्काल स्वरूप में सामना को बंद करने की मांग कर दी है। इस पर पुणे में टिप्पणी व्यक्त करते हुए केंद्रीय नागरिक विकास व सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि वे सामनपा पर पाबंदी लगाने के खिलाफ हैं और वे सामना पर पाबंदी लगाने भी नहीं देंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आगामी 20 व 21 फरवरी को सामना को प्रकाशित होने से रोका जाए। नायडू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि सामना अगर प्रधानमंत्री के खिलाफ लिखता है तो उसका स्वतः का स्तर गिरेगा।
इसी के साथ उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि सरकार में साथ में रहकर एक दूसरे पर आरोप लगाना गलत है। शब्द को सावधानी पूर्वक प्रयोग करना चाहिए। भाजपा की ताकत बढ है, इससे शिवसेना को लग रहा है कि उसके हाथ से सत्ता निकल जाएगी। इसलिए वह नाराजगी में अनाप-शनाप आरोप लगा रही है। भाजपा अब बड़े भाई के रूप में उभरी है, इसलिए उसे बहुमत निश्चित रूप से मिलेगा।