टाइगर पिंजरे में , जाने कब क्या हुआ

Salman Khan in jail
टाइगर पिंजरे में , जाने कब क्या हुआ Salman Khan in jail

Salman Khan in jail सीजेएम अदालत जोधपुर में ने 20 वर्ष पहले सलमान द्वारा किए गए काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान को पूरे 5 साल की सजा सुनाई है। ब्लैकबक पोचिंग केस में सलमान खान जेल पहुंचे हैं।

क्या है आखिर ब्लैकबक पोचिंग केस?

ब्लैक क पोचिंग की पूरी कहानी हम आपको बताते हैं। बात है 1-2 अक्टूबर1998 की। जब सलमान खान की फिल्म “हम साथ-साथ हैं” की शूटिंग जोधपुर में चल रही थी। उसी दौरान सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे , तब्बू, नीलम और जोधपुर का रहने वाला शख्स दुष्यंत कुमार आधी रात को लूणी थाने के क्षेत्र में कांकाणी गांव में दो काले हिरण का शिकार कर रहे थे।



उस दौरान यह सभी एक जिप्सी में बैठे थे। गांववासियों को गोली की गूंज सुनाई दी तो सलमान को उन्होंने देख लिया। सभी ग्रामीणवासी जैसे ही इकट्ठा हुए वैसे ही सलमान गाड़ी लेकर भाग गए। यही वह गवाह है जिनको कोर्ट में पेश किया गया और इसी की बुनियाद पर सलमान को दोषी करार पाया गया जबकि बाकी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

जरा इसे भी पढ़ें : सलमान खान को मिला ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स का सम्मान

कैसे हैं सलमान के हालात?

Salman Khan in jail

बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्म देकर नंबर वन सुपरस्टार बने रहने वाले Dabangg खान को 20 साल पहले किए गुनाह की सजा मिलने जा रही है। सलमान का कैरियर और फिल्म में आसमान छू रही थी। उन पर बॉलीवुड का हजार करोड रुपए लगा है। उनकी बैक टू बैक फिल्म आने की घोषणा की गई थी। आगामी ईद पर रेस-3 , उसके बाद भारत, लवरात्रि, दबंग-2 और उनकी अन्य कई फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन बीच में इस मुसीबत ने उनके फैंस को निराश कर दिया है।



जैसे ही सलमान को जोधपुर अदालत में सजा सुनाई गई उनकी दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा रो पड़ी। सलमान का मेडिकल करवाया गया। अब सलमान को एक रात  जेल में ही बितानी होगी। सलमान की जमानत की अर्जी दायर की गई, लेकिन वक्त ज्यादा ना होने के कारण कोर्ट कल सुनवाई करेगी। सलमान पर अदालत ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 10000 का जुर्माना लगाया है।

जरा इसे भी पढ़ें : सैफ अली खान अपनी जगह सलमान खान को कास्ट करने पर बोल पड़े

बता दे जोधपुर में सलमान के खिलाफ 4 मामले दायर किए गए थे, जिनमें 3 हिरण शिकार के मामले और एक हथियार अवैध रूप से रखने के लिए दर्ज किया गया था। जब सलमान को कोर्ट से लाया जा रहा था तो उनके खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की, जबकि वही उनके फैन उनकी जय जयकार करते नजर आए। चलिए देखते हैं खान की जिंदगी कल क्या मोड़ लेती है?

जरा इसे भी पढ़ें : शाहरूख ने सलमान के बारे में कहा कुछ ऐसा कि आप भी हो जायेंगे shocked