Home bollywood सुदीप करेंगे सलमान खान का मुकाबला

सुदीप करेंगे सलमान खान का मुकाबला

Salman and sudeep

मुम्बई। यशराज के बैनर में बनने जा रही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान के अपोजिट विलेन का नाम पता चल गया है। यशराज के सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में साउथ के अभिनेता सुदीप बतौर विलेन सलमान खान का मुकाबला करेंगे। अप्रैल माह में रिलीज होने जा रही फिल्म बाहुबली-2 में भी सुदीप ने काम किया है।

यशराज की किसी फिल्म में वे पहली बार काम करने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना हैं कि इस फिल्म में सुदीप पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ा किरदार निभाने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उनके नाम की अधिकारिक घोषणा अभी नहीं होगी। सुल्तान बना चुके अली अब्बास जाफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है।

इन दिनों आस्ट्रिया में इस फिल्म का पहला शेडयूल हो रहा है, जिसमें कैटरीना कैफ एवं सलमान खान के साथ सुदीप भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले हिंदी फिल्मों में सुदीप रामगोपाल वर्मा की फूंक, रण और रक्त चरित्र में काम कर चुके हैं। हिंदी दर्शकों ने तेलुगू से हिंदी में डब हुई फिल्म मक्खी में उनको काफी पसंद किया था।