रन फॉर यूनिटी में कार्यकर्ताओं के साथ दौड़े केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी । देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर मंगलवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित रन पफार यूनिटी में राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय भी दौड़े। इसके पूर्व भाजपा जिला एवं महानगर के आह्वान पर सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर में दौड़ में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता जुटे। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र पाण्डेय भी वहां पहुंचे। उन्हें अपने बीच पाकर उत्साहित कार्यकर्ताओ ने सिगरा से लेकर मलदहिया चैराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक दौड़ लगायी। यहां केन्द्रीय मंत्री श्री पाण्डेय के साथ जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रन पफार यूनिटी का समापन किया।
यहां पत्रकारो से बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री पाण्डेय ने भोपाल एनकाउंटर पर मचे सियासी बवाल और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के सवाल पर कहा कि जेल से भागे सिमी आतंकियों को मार गिराने वाली मध्य प्रदेश की पुलिस का सम्मान किया जाना चाहिए। जो लोग इस घटना पर सवाल कर रहे है वह देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत भारत को कमजोर करने के लिए बाहरी ताकतें कुछ अन्दरूनी ताकतो से तालमेल बैठाकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। ऐसी ताकतो को कड़ा जबाब दिया जा रहा है। सरकार जनमत के साथ एकता को जोड़कर चल रही है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में कभी ऐसे आतंकियों पर कार्रवाई करने का कभी साहस नहीं जुटा पायी। मोदी सरकार ने सीमा के बाहर भी साहस दिखाया और अंदर भी साहस दिखाते हुए आतंकवादियो को मार गिराया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा जिनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो चुकी है वह आंतकियों से जुड़े किसी भी मसले पर विवादास्पद बयान देकर चर्चा में बने रहना चाहते है।