Home crime RSS के इतने कार्यकर्ताओं को हत्या के आरोप में डबल उम्रकैद

RSS के इतने कार्यकर्ताओं को हत्या के आरोप में डबल उम्रकैद

तिरुवनंतपुरम। 2008 में एक डीवाईएफआई कार्यकर्ता विष्णु की हत्या के आरोप में तिरूवनंतपुरम की अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने 11 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
हत्या के मामले में एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है और एक को आरोपीयों को छिपाने में मदद करने के लिए 3 वर्ष की कैद की सजा मिली है।
न्यूज वेबपोर्टल सियासत के मुताबिक अदालत ने 13 आरएसएस के कार्यकर्ताओं को हत्या का दोषी पाया एवं अभियोजन पक्ष के मुताबिक तलवार, लोहे की छड़ो व अन्य हथियारों से लैस आरोपियों ने विष्णु पर हमला कर उसको मार डाला गया। गौरतलब है कि विष्णु की हत्या के मामले में 16 आरोपी थे। जिसमें से एक आरोपी की 2008 में ही मौत हो गई जबकि एक को अदालत ने बरी कर दिया एवं एक फरार है।