Home national विकास में मुश्किलें पैदा कर रही फडणावीस सरकार : ठाकरे

विकास में मुश्किलें पैदा कर रही फडणावीस सरकार : ठाकरे

raj thackeray

मुंबई । महाराष्ट्र नवनिर्माणा सेना के मुखिया राज ठाकरे ने कहा कि, जब से राज्य में फडणावीस सरकार सत्ता में आई है, तब से वह नाशिक के विकास में मुश्किलें पैदा कर बाधा बनी है। परिणााम स्वरूप विकासकार्य की रफ्तार कम हुई और हम अतिरिक्त कार्य नहीं कर पाए। वैसे मैं पार्टी द्वारा किए गए कार्य से काफी खुश हूं। 5 सालों में किए गए कार्य का मापतोल कर नाशिकवासी इस बार भी मनसे को मनपा के सत्ता की चाबी सौंपेंगे, ऐसा मुझे विश्वास है। गौरतलब है कि नाशिक मनपा का चुनाव फरवरी मार्च में संभावित है। इसी चुनाव को दखते हुए मनसे सुप्रीमों राज ठाकरे पिछले 3-4 दिनों से नाशिक में डेरा डाले हुए थे। उन्होंने कई विकास कार्योंका भूमिपूजन और उद्घाटन भी किया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने राज्य की फडणावीस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार नाशिक के विकास में बाधा बनी हुई है। उहोंने आगे कहा कि मैंने मनसे ने जो भी वादे नाशिकवासियों से किया था, उससे अधिक कार्य किया है। हालांकि मुझे और विकास कार्य करने थे, लेकिन राजनीतिक कलह के चलते वह नहीं हो पाया है। मैंने कई उद्योगपतियों को साथ में लेकर नाशिक का विकास किया है। 5 साल के विकास कार्य का व्यौरा दखें तो आपको पता चलेगा कि नाशिक छोड़कर राज्य के किसी भी शहर में इतने बड़े पैमाने पर विकासकार्य नहीं हुए हैं। नाशिक में बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप मुझे और एक मौका दें। इसी के साथ उन्होंने पार्टी छोडकर गए नगरसेवकों और पदाधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा है कि उनके हालात काफी खराब हैं। वह दोबारा आने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसे गद्दारों को दोबारा स्थान नहीं दिया जाएगा।