Home Uttarakhand Dehradun कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना

कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना

Rain with storm
Rain with storm

देहरादून। Rain with storm  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर रात हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को भी प्रदेश की राजधानी दून में सुबह से बादल छाए रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दो से तीन दिन तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होगी। वहीं, पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड में तीन से चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विशेषकर 3500 से 4000 मीटर तक के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है।

राजधानी देहरादून में दिन का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच रहा था, लेकिन सोमवार रात हुई बूंदाबांदी से तापमान में लगभग 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

जरा इसे भी पढ़ें