पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Pushkar Singh Dhami will be the Chief Minister of Uttarakhand

Pushkar Singh Dhami will be the Chief Minister of Uttarakhand

केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद किया धामी के नाम का ऐलान

देहरादून। Pushkar Singh Dhami will be the Chief Minister of Uttarakhand उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे।

विधायक दल की यह बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की देखरेख में हुई। इसमें भाजपा के सभी विधायक उपस्थित रहे। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने विधायक दल की बैठक के बाद धामी के नाम की घोषणा की।

दस मार्च को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने राज्य में 47 सीटें हासिल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें कमान सौंपने का फैसला लिया है।

उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य को मुख्यमंत्री मिल गया। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी दून पहुंचे।

बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया गया। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर से ही जुटना शुरू हो गए थे। बैठक में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट|

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

प्रेमचंद अग्रवाल के चौथी बार विधायक चुने जाने की खुशी में निकाला गया विजय जुलूस
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का भगवाकरण पर बयान दुर्भाग्यपूर्ण : आप
विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस 21 मार्च को करेगी मंथन