Public grievances should be resolved expeditiously
- अधिकारी नियमित ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें, लोगों की समस्याए सुने
- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की
- मोटर मार्गों, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत व निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
पौड़ी। Public grievances should be resolved expeditiously कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार, पौड़ी में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें, ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचती हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को भी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न मोटर मार्गों एवं निर्माणाधीन सड़कों की विस्तृत समीक्षा की गयी। कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि आमजन, विशेषकर मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरेखा का कार्य करती हैं। इसलिए दूरस्थ गांवों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग एवं लोनिवि के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा समस्त लंबित प्रकरणों पर 30 मई तक निरीक्षण प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में राज्य सेक्टर के अंतर्गत वर्ष 2017 एवं उससे पूर्व स्वीकृत कार्यों से संबंधित वन विभाग एवं ग्रामीणों की आपत्तियों वाले 12 प्रकरणों की भी समीक्षा की गई तथा सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
निर्माणाधीन मोटर मार्गों को वर्षा ऋतु से पहलेे पूर्ण कर लिया जाए
बैठक में बताया गया कि स्टेज-2 के अंतर्गत स्वीकृत 16 कार्यों में से 8 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2022 से स्वीकृत 40 डामरीकरण कार्यों में से 35 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन मोटर मार्गों एवं अन्य विकास कार्यों को वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए, जिससे आमजन को आवागमन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष 7 कार्मिक कार्यरत पाए गए, जबकि 3 पद रिक्त हैं।
जरा इसे भी पढ़े
महाराज ने किया संगलाकोटी में मोटर मार्ग का शिलान्यास
फिर रिकॉर्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज
विश्व शांति के लिए मंदिरों में हो विशेष पूजा अर्चना : महाराज





