Home Uttar Pradesh जानिए अमर सिंह ने क्यों कहा कि मुझे प्रधानमंत्री पर गर्व है?

जानिए अमर सिंह ने क्यों कहा कि मुझे प्रधानमंत्री पर गर्व है?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि हालांकि यह फैसला बिना पूर्ण तैयारी के लागू किया गया है फिर भी इसे तुरंत लागू किए जाने से काले धन को ठिकाने लगाने से रोका गया है।
अमर सिंह ने कहा कि काले धन और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने बहूत ही निर्भीक कदम उठाया है। इसलिए मुझे प्रधानमंत्री पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने सभी आकूत धन रखने वाले को दंडित किया है। फिर चाहे वे उनकी पार्टी के लोग ही क्यों ना हो। साथ ही अमर सिंह ने दावा करते हुए कहा कि इस कदम ने अमीरों और गरीबों के बीच का दायरा कम कर दिया है। अमर सिंह ने कहा कि चाहे मेरी पार्टी का जो मानना हो मैने राज्य सभा सदस्य के रूप में मैंने अपना रूख स्पष्ट किया है। हालांकि उन्हानें नोटबंदी को लागू करने में जो अव्यवस्था हुई है उसका विरोध जताया।