Home bollywood इस अभिनेता ने की आत्महत्या

इस अभिनेता ने की आत्महत्या

pradeep

हैदराबाद। टीवी अभिनेता प्रदीप कुमार ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सुत्रो के अनुसार इंडस्ट्री उद्योग तेलुगू के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार हैदराबाद डेक्कन के पाॅस इलाका अलकापूरी कॉलोनी में रहते थे जहां उन्होंने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्टों के अनुसार अभिनेता ने आत्महत्या के लिए पत्नी की साड़ी को फंदे के रूप में इस्तेमाल किया और इस अवसर पर उनकी पत्नी अभिनेत्री पावनी घर में मौजूद नहीं थीं।

जानिए सलमान खान ने क्यों निकाला अपने 3 बॉडीगार्ड को
विनोद खन्ना ने अपनी बीमारी 6 साल तक क्यों छिपाई?

अभिनेता प्रदीप ने पिछले साल ही अभिनेत्री पावनी शादी की थी। उनकी पत्नी कहना है कि वह उसी अपार्टमेंट में अपने भाई के घर मौजूद थीं जहां लगातार फोन करने पर पति का फोन बंद जा रहा था जिसके बाद घर आई तो दरवाजा बंद था और दरवाजा बजाने पर भी न खुला जिस पर दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो कमरे में उसकी लाश लटकी हुई थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों जानने के लिए घर के कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।