सपा-बसपा कर रहीं ध्रुवीकरण की राजनीति: आदित्यनाथ

Yogi adityanath

गोरखपुर,। गोरखपुर में मतदान शुरू होने के चंद मिनटों बाद वोट डालने पहुंचे भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत दर्ज करने की बात की। आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ध्रुवीकरण की राजनीति में माहिर ये दोनों पार्टियां खुलेआम मंचों से मुसलमानों को अपने-अपने पक्ष में मतदान देने की बात कर रही हैं। जबकि भाजपा ने किसी मंच पर नहीं कहा कि हिन्दू हमें वोट दें। पोलिंग बूध पर मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि चुनाव जीतने के पहले समाजवादी पार्टी यूपी के विकास की बात करती थी। सूबे का विकास तो दूर इनके एजेंडे में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और व्यापारी भी नहीं हैं।

प्रदेश सरकार से विकास की उम्मीद करना बेईमानी होगी। इनका विकास कब्रिस्तान तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि हमने जतना के विकास के जो मुद्दे तय किए उन पर प्रदेश सरकार ने काम नहीं किया। भाजपा में सीएम का चेहरा नहीं होने के सवाल पर कहा, सपा-बसपा से एक चेहरा हटा दिय जाये तो कोई नहीं बचता। जनता कब तक एक चेहरे को देखकर परेशान होगी। यूपी में सपा और बसपा के कुशासन का अंत होगा। सुशासन के लिए भाजपा प्रदेश में जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के इस अभियान से साथ जुड़कर प्रदेश के विकास एवं सुरक्षा के लिए भाजपा का सहयोग करें।