विरोधियों का अखिलेश सरकार पर हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में विरोधी दलों ने भी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश सरकार पर संवैधानिक संकट का आरोप लगाया है। वहीं मुख्य विरोधी पार्टी बसपा ने अखिलेश सरकार को तीन चार दिन का मेहमान बताया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि प्रदेश में संवैधानिक संकट है। अखिलेश सरकार अल्पमत में पहुंच गई है। उसे बहुमत साबित करना चाहिए। 4 मंत्रियों के बर्खास्त होने से समस्या का हल नहीं होगा, अखिलेश सरकार को जनता बर्खास्त करेगी। मौर्या ने कहा कि चाचा भतीजा की जंग में पूरा प्रदेश पफंसता जा रहा है। विधायक अखिलेश के पास है या शिवपाल के इसका परीक्षण सदन में ही हो सकता है। बहुमत साबित न होने तक अहम निर्णयों पर लगे रोक लगनी चाहिए।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चाचा-भतीजे की लड़ाई विकास के बजाय विनाश की ओर ले जा रही है। यह सरकार तीन चार दिन में बर्खास्त हो जायेगी। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी अब अपने अस्तित्व की समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि विकास की सारी योजनाए सैपफई और इन के परिवार की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनी हैं, एक्सप्रेस वे को देखिए इनके क्षेत्रों से होकर गुजर रही है, सैपफई में हवाई अîóा इन्हीं के परिवार की सुविधाओं के लिए बना है, और सैपफई में पांच छह सौ करोड़ की लागत से हर साल सैफई महोत्सव मनाया जाता है।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सपा का अंदरूनी मामला है। इसका जनता से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार की विदाई तय है। यह परिवार का ड्रामा है। असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सपा नाटक कर रही है।