’धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी ’

देहरादून। धनत्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी जन्म हुआ था और इसीलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 28 अक्तूबर, शुक्रवार को धनतेरस और 30 अक्तूबर रविवार अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। धनतरेस में यम और कुबेर की भी पूजा की जाती है। दीपावली के दो दिन पहले आने वाले इस त्योहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन गहनों और बर्तन की खरीदारी  जरूर की जाती है। वैसे तो धनतेरस के पूरे दिन लोग ऽरीरदारी करते हैं लेकिन मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदारी  करने से वस्तुओं में तेरह गुना वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वतरि की कृपा उन पर बनी रहे।
इस शुभ मुहूर्त में करें
खरीदारी त्रयोदशी तिथि का मान 27 अक्तूबर गुरुवार को शाम 5:12 से 28 अक्तूबर को शाम 6:17 तक है। इसलिए त्रयोदशी तिथि सूर्याेदय से शाम 6:17 तक रहेगा। इस दिन हस्त नक्षत्र, वैधृति योग और अमृत योग व्यात रहेगी। इस दिन लक्ष्मी पूजन की शुभ मुहूर्त प्रदोष काल और वृष लग्न शाम 6:29 से 7:50 बजे तक है। इस दिन स्थिर लग्न में की गयी ऽरीदारी अति शुभ फलदायक होती है।
त्रयोदशी तिथि में स्थिर लग्न सुबह 07:50 से 09:50 बजे तक दोपहर 01:55 से 03:08 बजे तक और रात 06:29 से 08:12 बजे तक होने के कारण इस बीच की गयी ऽरीदारी शुभफल दायी होता है। इस दिन लक्ष्मी पूजन हेतु श्रेष्ठ मुहूर्त प्रदोष काल एवं वृष लग्न 06:29 से 07:50 बजे रात तक है।