एक माह में लागू होगा लोकपाल: रघुनाथ

अल्मोड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली भाजपा ने उत्तराखंड में भी भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की मुहिम तेज कर दी है। सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से नवाजे गए रघुनाथ सिंह चैहान शुक्रवार को पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर राज्य में लोकपाल बिल लागू कर दिया जाएगा। लोधिया में समर्थकों से घिरे रघुनाथ ने कहा कि भाजपा अपने वादे पर अटल है। लोकपाल लागू होने के बाद सब उसके दायरे में होंगे और भ्रष्टाचार का जड़ से खात्मा हो जाएगा। अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर कहा हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा स्वास्थ्य और पेयजल का है। इसके लिए हमने प्रयास शुरू कर दिए है। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे पहाड़ के अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पेयजल के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही केंद्र सरकार ने आॅल वेदर रोड के लिए पैसा पास कर दिया है।

शिक्षा के मामले में भी राज्य सरकार का रुख सकारात्मक है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में जल्द तैनाती के प्रयास किए जा रहे है। इधर, शहर की सीमा क्वारब में पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने फूल-मालाओं से चैहान का स्वागत किया। शहर पहुंचने के बाद वह सीधे एसएसजे कैंपस पहुंचे। जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रास्ते में भी उन्हें अपने बुजुर्र्गाे के पैर छू कर आशीर्वाद लिए। इधर, चैघानपाटा पर भी चैहान का जमकर स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लंबे समय से जागेश्वर को पांचवे धाम के रूप में घोषित करने की मांग उठ रही है। इस पर आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि जागेश्वर ज्योर्तिलिंग है और देश-विदेश के भक्त यहां प्रभु का आशीर्वाद लेने आते है। हम राज्य सरकार के समझ इस मुद्दे को रखेंगे। साथ ही मांग करने की इस क्षेत्र को पांचवे धाम के रूप में विकसित किया जाए।